आॅल इंडिया रैंक 330 लाकर स्नेहा ने बढ़ाया नगर का गौरव, पाटीदार ने किया स्वागत

सुसनेर। होनहार बेटी स्नेहा मालवीय का एसएससी जीडी परीक्षा में आॅल इंडिया रैंक 330 के साथ उकरऋ में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर रविवार को डाक बंगला परिसर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु पाटीदार द्वारा स्वागत कर शुभकामनाएँ दी गईं। स्नेहा, स्वर्गीय बालचंद मालवीय की सुपुत्री हैं और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। उनकी उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण की मिसाल माना जा रहा है। नगरवासियों ने स्नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर पार्षद राकेश कानुडिया, विधायक प्रतिनिधि दीपक राठौर, आस्था एकेडमी स्कूल संचालक शैलेंद्र पाटीदार, कालू खान, रईस एहमद मेव, करण सिंह, तेजुसिंह कायरा, पंकज मालवीय, राहुल मालवीय, वारिस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद थें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment