March 29, 2024

बिस्तर से उठ भी नहीं पाती हैं पीड़िता
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स द्वारा घर में घुसकर 87 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। हालांकि पीड़ित महिला अपनी 65 साल की बेटी के साथ ही रहती है। इसके साथ ही पीड़िता पिछले 7 महीनों से बिस्तर पर बीमार पड़ी हुई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से विशेष जांच दल का गठन किया गया है।