April 20, 2024

उज्जैन। कोठी महल भवन के छतों परिसर मधुमक्खियों ने बड़े-बड़े छत्ते बना लिए हैं। लेकिन जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है और वह बेखबर बने हुए हैं। यहां से मिली जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के छत्ते बनने से दुर्घटनाएं हादसों वाली स्थिति निर्मित हो रही है। इसकी वजह प्रत्येक दिवस कोठी भवन में प्रशासनिक कार्यालय के साथ समीप नवीन न्यायालय भवन में न्यायिक और प्रशासनिक कार्य के लिए लोग निरंतर आते-जाते हैं। कई बार कोठी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से दुर्घटनाएं हुई और आमजन घायल हुए हैं। कोर्ट परिसर में पीएचई कर्मचारी पर सोमवार को मधुमक्खी ने हमला कर दिया। माधवनगर पुलिस ने बताया कि शैलेंद्रसिंह निवासी पीएचई कालोनी चामुंडा माता चौराहा पीएचई कर्मचारी है। पुराने मामले को लेकर वह सोमवार को वकील से चर्चा करने के लिए कोर्ट गया था। जहां परिसर में उस पर एकाएक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग भाग निकले थे। शैलेंद्र को उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर स्वजन फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उनकी हालत स्थिर है।