April 23, 2024

उज्जैन। एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव दर 13.69 प्रतिशत पहुंच गई। 262 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 158 स्वस्थ होना सामने आया है। बीती देर रात जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन ने फिर से डरा दिया। गुरुवार को मिली राहत के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 262 होना सामने आएंगे। शहर में 133 लोग पॉजिटिव पाए गए है। सभी तहसीलों में कोरोना अपनी उपस्थिति दहाई की संख्या में दर्ज कराई है। बडऩगर में 32 महिदपुर 21, तराना 23, नागदा 21, खाचरौद 13, घटिया 1 और ग्रामीण क्षेत्र के 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या 1586 पहुंच गई है।