April 26, 2024

उज्जैन। कायथा पुलिस को गुरुवार तड़के बाइक पर अवैध शराब परिवहन होने की जानकारी मिले थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो शराब ले जा रहे कंजरों ने एक आरक्षक को चाकू मार दिया और पथराव कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने एक को पकड़ा लिया। 2 को कुछ घंटे बाद हिरासत में लिया गया है। कायथा थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि सुबह 6 बजे के लगभग 2 बाइक पर सवार तीन लोगों द्वारा अवैध शराब ले जाने की सूचना मिलने पर ग्राम भटुनी के पास फंटे पर प्रधान आरक्षक विरेन्द्र त्रिवेदी, आरक्षक तुलसीराम और सैनिक मांगीलाल के साथ घेराबंदी की। जैसे ही 2 बाइक गुजरी उन्हे रोकने का प्रयास किया गया उस पर कुछ केन रखी हुई थी। आरक्षक तुलसीराम सबसे आगे पहुंचे तो एक ने चाकू से सिर पर वार कर दिया और बाइक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच प्रधान आरक्षक और सैनिक ने एक को पकड़ लिया। 2 पथराव कर भाग निकले। तुलसीराम के घायल होने की जानकारी थाने पर पहुंची तो अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गये। मौके से भागे 2 बदमाशों को पकडऩे के लिये पीछा किया गया।