March 28, 2024

उज्जैन। अवंतिपुरा में घरों के बाहर खड़ी पांच कारों के कांच क्षेत्र में रहने वाले छात्र ने दो नाबालिगोंं के साथ मिलकर फोड़े थे। शुक्रवार को तीनों हिरासत में आ गये। छात्र से पुलिस ने घटनास्थल ले जाकर तस्दीक कराई और कांच फोडऩे की वजह जानी। बुधवार-गुरुवार रात अवंतिपुरा में रात डेढ़ से दो बजे के बीच घरों के बाहर खड़ी पांच कारों के कांच फोड़ दिये गये थे। कांच फूटने की आवाज सुनकर शंकरलाल गुर्जर बाहर आये तो उन्होने कुछ युवको को देखा युवक धमकी ेदेकर अंधेरे में भाग निकले थे। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने धारा 427, 294, 506, 34 का मामला दर्ज कर कांच फोडऩे वालों की तलाश शुरु की। जानकारी सामने आई कि युवक अवंतिपुरा के रहने वाले है। शुक्रवार को प्रिंस पिता सुनील गौड़ 19 वर्ष को पकड़ा गया। उसने अपने दो नाबालिगों के साथ मौज-मस्ती में कांच फोडऩा कबूल कर लिया।