April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 24 घंटे में 77 केस मिले हैं। एक दिन पहले 72 केस थे। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में डबल डिजिट में केस मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 43 नए केस आए हैं। इंदौर में ओमिक्रॉन का एक और मरीज मिले हैं। अब तक यहां पर ओमिक्रॉन के10 मरीज मिल चुके हैं। भोपाल में 24 घंटे में 16 संक्रमित आए हैं, जो पिछले चार दिन से 6-7 के बीच मिल रहे थे। यहां काेरोना की रफ्तार तीन गुना बढ़ी है।

जबलपुर में 5 महीने बाद 11 केस

सबसे ज्यादा केेस की रफ्तार जबलपुुर में बढ़ी है। यहां 1-2 केस आ रहे थे, जो अचानक बढ़कर 11 हो गए हैं। पांच महीने बाद इतने मरीज जबलपुर में एक साथ आए हैं।