April 20, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। राजनीतिक संरक्षण के चलते लोकायुक्त द्वारा रिश्वतखोरी में ट्रेप होने के बावजूद पूर्व सरपंच और सचिव बच्चे हुए थे, परंतु अब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लोकायुक्त पुलिस द्वारा ट्रैप हुए पूर्व सरपंच और सचिव को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्यालय बुलाया और वहीं गिरफ्तारी लेकर कोर्ट में पेश किया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम उमरिया के पूर्व सरंपच संतोष ठाकुर और सचिव रामेश्वर यादव हैं। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल ने बताया कि करीब तीन साल पहले लोकायुक्त पुलिस ने क्षितिज गोयल की शिकायत पर दोनों को एक लाख की रिश्वत लेते ट्रैप किया था। दरअसल सरपंच और सचिव ने गोयल फार्म हाउस पर रिमूवल को नोटिस दिया था। बाद में रिमूवल रोकने के लिए चार लाख की रिश्वत की मांग की थी। एक लाख लेकर फरियादी संतोष ठाकुर के खेत में गया और पीछे से पहुंची लोकायुक्त की टीम ने ठाकुर और यादव को रुपए लेते रंगेहाथों ट्रैप किया था। तब से यह प्रकरण चल रहा था। यादव को उस दौरान राजनीतिक संरक्षण मिला और उसे सस्पेंड नहीं करते हुए बड़ागांव जनपद में अटैच कर दिया था। अब दोनों को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए।