April 19, 2024

उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर से पर्स चोरी में पकड़ाई तीन महिलाओं से महाकाल पुलिस पूछताछ में लगी है। तीनों रातभर से बरगलाने का काम कर रही है। एक महिला को चेहरा महाकाल और गढ़कालिका मंदिर में हुई चेन चोरी में सामने आये फुटेज से मिला है। जिस पर पांच हजार का इनाम है। शनिवार को हैदराबाद से आई महिला श्रद्धालु का पर्स मंगलनाथ मंदिर में तीन महिलाओं ने चोरी कर लिया था। फुटेज के आधार पर होमगार्ड के जवान अरविंद सक्सेना ने पकड़ा था। तीनों से पर्स बरामद होने के बाद चिमनगंज पुलिस को सौंपा गया। महिला चोरों में शामिल एक महिला का चेहरा एक माह पहले महाकाल मंदिर में गुजरात की श्रद्धालु की चेन चोरी करने वाली महिला से मिलता दिखाई दिया। जिसने दांत से चेन काटकर गढ़कालिका में भी वारदात को अंजाम दिया था।