April 25, 2024

उज्जैन। शनिवार तड़के 4 बजे घर में हो रही आहट सुनकर रिटाडर्य प्रिंसिपल नींद से जागे तो घर में से बदमाश निकलकर भागता दिखाई दिया। पुलिस जांच के लिये पहुंची तो बदमाश कैमरे में कैद दिखाई दिया। महाशक्तिनगर बैंक कालोनी में रहने वाले लक्ष्मीकांत द्विवेदी पिता मुंशी द्विवेदी ने तड़के 4 बजे घर में हो रही आहट सुनी तो नींद से जाग गये। उन्होने आगे कमरे में आकर देखा तो एक बदमाश दरवाजा खोलकर भागता दिखाई दिया। घर में 2 अलमारी खुली हुई थी। वहीं उनकी पेंट गायब थी। उन्होंने शोर मचाया तो दूसरी मंजिल पर सो रहा बेटा नीचे आया।