March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाने वाले मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर अपने ही जाल में फंस गए है। मुंबई की किला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। भ्रष्टाचार और वसूली के कई मामलों में वे आरोपी थे। कई बार बुलाने के बावजूद वह मुंबई पुलिस और एसआईटी टीम के सामने पेश नहीं हो रहे थे। हालांकि, उन्हें पिछले साल गोरेगांव में दर्ज रंगदारी के एक केस में फरार घोषित किया गया है।
महाराष्ट्र गृह विभाग ने उन्हें फरार घोषित करने के लिए पिछले सप्ताह मुंबई की किला कोर्ट का रुख किया था। बुधवार को स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर शेखर जगताप ने कहा-आज से 30 दिन के भीतर अगर परमबीर सामने नहीं आते हैं, तो उनकी प्रॉपर्टीज को जब्त करने का काम शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक, गृह विभाग ने मई से फरार चल रहे परमबीर को सस्पेंड करने का भी प्रस्ताव दिया है। गृह विभाग ने उनके खिलाफ एंटीलिया विस्फोटक मामले में चूक के लिए विभागीय जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।