विश्व पर्यटन दिवस आज

उज्जैन । पर्यटन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा उज्जैन में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं के साथ युवावर्ग में पर्यटन के प्रति जिम्मेदारी की जागृति हेतु हैरिटेज राइड का आयोजन किया जायेगा। इसका समय प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक होगा। सायकल से स्वच्छ पर्यावरण के सन्देश के साथ यह यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा का मार्ग पीपली नाका, गढ़कालिका, विक्रांत भैरव, कालभैरव, मंगलनाथ, खाकचौक, राम जनार्दन मन्दिर, भैरवगढ़ चौराहा से होते हुए पुन: पीपली नाका रहेगा। पंजीकृत सहभागी को संस्था की ओर से ई-सर्टिफिकेट ऑनलाइन दिया जायेगा। पंजीयन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु डॉ.प्रवीण जोशी (8878434788) और  उत्कर्ष सेंगर (9691913205) से सम्पर्क किया जा सकता है।

Author: Dainik Awantika