नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। गौरतलब है कि इसी वर्ष नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा हर मोर्चे पर बहुत मजबूती के साथ कदम रख रही है। केंद्रीय मंत्री तोमर मध्य प्रदेश से ही हैं और उनका यहां पर अच्छा दबदबा भी है। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक में उनकी एक अलग छवि है। चुनाव प्रबंधन उनके हाथ में आने के बाद समझा जा रहा है कि संगठन को और मजबूती मिलेगी।