April 24, 2024
ब्रह्मास्त्र उज्जैन। जेल मुख्यालय भोपाल से सोमवार देर रात तबादला सूची जारी की गई है। केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का प्रभार श्रीमती उषा राज को सौंपा गया है।
पिछले दिनों केंद्रीय जेल भैरव गढ़ के उप जेल अधीक्षक संतोष लड़िया और जेल वार्ड प्रभारी सुनीता चौहान पर जेल में रहे बंदियों ने गंभीर आरोप लगाए थे। जिसकी आज जेल अधीक्षक अलका सोनकर तक पहुंची थी। जेल के डीजीपी ने उज्जैन पहुंच कर जायजा भी लिया था। इसके बाद जेल मुख्यालय ने बीती शाम प्रदेश के कई जेल अधीक्षकों और सहायक अधीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। श्रीमती उषा राज को केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का अधीक्षक बनाया गया है। अब तक वह होशंगाबाद जेल अधीक्षक थी। अलका सोनकर को इंदौर स्थानांतरित किया गया है। इंदौर से ही मनोज जायसवाल को सहायक जेल अधीक्षक के रूप में उज्जैन में पदस्थ किया गया है। महिदपुर उज्जैन में चाहे जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थ मनोहर वारेकर का स्थानांतरण भी केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कर दिया गया है।