April 20, 2024

बड़नगर। सशक्त नारी, सशक्त परिवार, सशक्त समाज, सशक्त प्रदेश एवं सशक्त देश के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चालू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता
सतीश वर्मा एवं वार्ड 10 के पार्षद राकेश भूरिया की उपस्थिति मे मुख्यमंत्री लाडली
बहना योजना के स्वीकृति पत्र शनिवार को वितरण किये गये। इस अवसर पर राजकुमारी निम्बोला, नगर पालिका के कर्मचारी मनोज झाला, आंगनवाडी कार्यकर्ता वनमाला शर्मा, सुनिता डाबी उपस्थित थें।