April 19, 2024

धार। बदनावर में रविवार सुबह एक ट्राले ने आगे चल रही यात्री बस को ओवरटेक करते हुए साइड से टक्कर मार दी। करीब 7 बजे हुए इस हादसे में बस में सवार 8 यात्री घायल हो गए। ये बस जोधपुर से हैदराबाद जा रही थी। टीआई विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि ट्राले में सीमेंट की बोरियां भरी थीं। टक्कर से बस की एक साइड की बॉडी निकल गई। ट्राला जब्त कर लिया गया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस जोधपुर से हैदराबाद जा रही थी।

कांग्रेस नेता के रिश्तेदार को मारी गोली

नर्मदापुरम। रविवार सुबह 7 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। हाथ में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल युवक का नाम शिवम तिवारी है। वह पुलिस लाइन होमगार्ड ऑफिस के पास अपनी कार में था। इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि शिवम पूर्व में हुए गोलीकांड का आरोपी है। वह कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार है। शिवम पर हमले का आरोप शहर के एक बिल्डर के बेटे पर है।