April 25, 2024

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 2 जून को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी बेटी गंगा के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री प्रचंड महाकाल महालोक देखने जाएंगे या नहीं, इसको लेकर संशय है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकृत कार्यक्रम आने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। हालांकि उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है।
बताया जाता है नेपाल के प्रधानमंत्री 1 जून को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनगड़ से शिष्टाचार भेंट करेंगे तथा 2 जून को महाकाल दर्शन करने उज्जैन आएंगे।
इससे पहले वे इंदौर में वेस्ट मैनेजमेंट के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड के महाकाल दर्शन करने आएंगे। फिलहाल अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए वें महाकाल महालोक का भ्रमण करेंगे या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।