March 28, 2024

राजगढ़। मध्यप्रदेश बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने शुक्रवार राजगढ प्रवास के दौरान बांस से कलाकृति बनाने वाले बांस शिल्पी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया। अध्यक्ष श्री पिरोनिया ने ब्यावरा केसी कांवेंट हाई स्कूल में भाजपा किसान मोर्चा सम्मान समारोह में किसानों का सम्मान किया। संवाद के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखकर उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास कर नवीन सौगाते दी है। उन्होंने कहा कि वंशकार समाज द्वारा अनादिकाल से बांस व्यवसाय का क्रियान्वयन किया जा रहा। जिले के ऐसे बांस शिल्पी जो इस विधा में परांगत है। उन्हें समय पर कच्ची सामग्री उपलब्ध कराने के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इस कार्य में वन विभाग का अमला भी बराबर नियमानुसार सहयोग प्रदान करेगा।