April 19, 2024

 

जोर से गिरी तो मां ऊपर दौड़ी, तब तक हो गई थी बेसुध

इंदौर। लसूड़िया में एक 12 साल की बच्ची की झूला झूलते वक्त गले में फंदा लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि फंदा लगने के दौरान वह अचानक से नीचे गिरी। तभी नीचे से बच्ची की मां और मामा का बेटा ऊपर भागे तो वह बेसुध पड़ी थी। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना बापू गांधी नगर की है। यहां रहने वाली 12 साल की बच्ची शिवानी पुत्री प्रेम बोड़ाना की एक हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर खाट पर खड़े होकर झूला झूल रही थी।
इस दौरान पैर फिसलने से उसके गले में फंदा बन गया ओर वह उस पर लटकते फंसकर नीचे गिर गई। नीचे के कमरे में मां उषा और उसके मामा का बेटा आवाज आने पर ऊपर आए तो शिवानी नीचे बेसुध पड़ी थी। उसे तुंरत वह आसपास के लोगों की मदद से युनीवर्सल अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने एमवाय ले जाने की सलाह दी। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता गए थे पारिवारिक कार्यक्रम में

परिवार के मुताबिक बच्ची के पिता पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। वहीं उसका भाई लसूड़िया इलाके की कंपनी में काम पर गया हुआ था। शिवानी 3 क्लास में पढ़ाई करती थी। उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। पिता ड्रायवर हैं।