April 20, 2024

सुसनेर.स्थानीय नवीन बस स्टैंड के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सुसनेर की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में भाजपा के नवनियुक्त मण्डल प्रभारी मुकेश लोढ़ा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया,भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत भाजपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर धीरेंद्र पांडे,सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया ने सम्बोधित करते हुवें भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मीसाबंदी रतनसिंह परमार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, राहुल सिसोदिया,भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सीताराम परमार,भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन कानूड़िया,भाजपा मंडल महामंत्री सहित मंडल में निवासरत मण्डल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, मतदानकेन्द्र के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने किया एवं आभार मण्डल उपाध्यक्ष कमल गर्ग ने माना।