April 26, 2024

कटनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कटनी में बड़ा बयान दिया है। 1984 में भारत के प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख दंगों को लेकर उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को घेरा है।
उन्होंने कहा कि ऐसा घटनाक्रम जो पूरे भारत को झकझोर देता है। 1984 के सिख दंगों में एक नहीं हजारों लोगों के नृशंस हत्याएं। जिस प्रकार से हजारों लोगों पर आक्रमण किए गए थे। कई लोगों के हत्या कर दी गई थी।
उसका जो कमीशन बना था। उस कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई की इंक्वायरी में एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिन्होंने दंगों को भड़काया था, वह सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं।
दूसरे जगदीश टाइटलर जो लोग नेता कम गुंडों की भूमिका में ज्यादा हैं, सीबीआई ने कल उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की है। जल्द ही जेल के सीखचों में होंगे।
उन्होंने कहा कि मैं जरूर यह बात कहना चाहता हूं कि इन्हीं दंगों के आरोप में संदिग्ध जिनके ऊपर आरोप हैं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आपके हाथ 84 के दंगों के खून में सने हुए होने का आरोप है।
जल्दी ही आपको भी सीबीआई से लेकर अन्य एजेंसी काम कर रही है। जल्दी ही आपके ऊपर जो आरोप हैं वह तय होंगे।
आपसे मध्य प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि कमलनाथ जी आपने इस प्रकार का षड्यंत्र किया? मध्य प्रदेश की जनता भी आपसे सवाल पूछना चाहती है और पूछ रही है। आज आप मध्य प्रदेश के अंदर जो झूठ छल कपट भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। यह मध्य प्रदेश की जनता आपको देख रही है
ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय उन लोगों के लिए जिनके परिवार जनों की हत्या कर दी गई। उनके मन को आज सुकून होगा कि 2 लोग तो अब जेल के अंदर पहुंच रहे हैं….तीसरे की तैयारी है।