April 25, 2024

उज्जैन। दिनभर गर्मी से परेशान शहरवासियों की मुसीबत शाम को उस वक्त बढ़ गई, जब कुछ देर हुई बारिश के बाद उसम बढ़ गई थी। मौसम विभाग ने रात का तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
शहर में पिछले कुछ महिनों से मौसम एक जैसा नजर नहीं आ रहा है। कभी बारिश आ जाती है तो कभी तेज आंधी चलने लगती है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। दिनभर गर्मी महसूस हो रही थी। तापमान 40 डिग्री पहुंच चुका था। शाम को अचानक आसमान में काले बादल दिखाई देने लगे। हवा 12 से 15 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने लगी। लोगों को लगा कि गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन अनुमान गलत साबित हो गया। कुछ देर की तेज बारिश के बाद उमस ने परेशानी बढ़ा दी थी। सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्गों में दिखाई दे रहे थे। उस पर बिजली का बार-बार जाने से हालतों को बिगाड़ रहा था। जीवाजीराव वेधशाला के अनुसार अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र और नमी का वातावरण बनने से मौसम बदला है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कुछ दिन और बनी रह सकती है। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद रविवार को दिन में तेज गर्मी का अहसास हो सकता है। इससे पहले शनिवार-रविवार रात के तापमान में तेजी आएगी। 25 से नौतपा की शुरूआत होने वाली है और जिस तरह से मौसम की एक्टिवीटी बनी हुई है, उससे नौतपा में बारिश हो सकती है। आगामी मानसून की दस्तक में भी देरी हो सकती है।