April 20, 2024

इंदौर। करणी सेना नेता और कार्यकर्ता गुरुवार शाम गुंडागर्दी पर उतर आए। विजयनगर थाना के समीप ट्रेवल संचालक पर हमला कर दिया। पिस्टल तान कर गोली मारने की धमकी दी। पुलिसकर्मी समझाने आए तो उनके सामने ही जमकर लातघूंसे चले। पुलिस ने जिलाअध्यक्ष ऋषिराजसिंह और रामसिंह दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। रामसिंह भागीरथपुरा क्षेत्र का अपराधी है। घटना की शुरूआत ट्रेवल के संचालक राजू कुशवाह, निशवर्धनसिंह उर्फ नीशू कुशवाह से हुई थी। ऋषिराज ने निशू को डंडे से पीटा और पिस्टल तान कर गोली मारने की धमकी दी। यहां दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पुलिसवालों ने मुश्किल से स्थिति संभाली और दोनों पक्षों के लोगों को थाने लेकर आए। पुलिस ने निशू की शिकायत पर ऋषिराज,उसकी पत्नी और साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरी तरफ ऋषिराज ने नीशू पर एफआइआर दर्ज करवाई। इसी दौरान ऋषि साथियों के साथ टीआइ रवींद्र गुर्जर के केबिन में घुसा और अभद्रता करने लगा।टीआइ ने कहा तू मुलजिम है। ऋषि बहस करने लगा तो पुलिसकर्मी धक्के देते हुए हवालात के पास ले आए। ऋषि की तलाशी ली और शांतिभंग करने करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ऋषि के साथ आया रामसिंह दीक्षित भी बहस करने आ गया। एसआइ केशवसिंह कुशवाह ने दीक्षित को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कईं प्रकरण पूर्व से ही दर्ज है।