March 29, 2024

उज्जैन। रिश्तेदार के यहां मान के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस परिचित के साथ लौट रहे वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिचित घायल हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।
बीती रात नागदा-घिनौदा मार्ग पर बाइक सवार 2 ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों गंभीर घायल हुए थे, उन्हेल 108 एम्बुलेंस उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंची। जहां परीक्षण के बाद एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी पहचान राधेश्याम पिता चुन्नीलाल 50 वर्ष निवासी मालपुरा इंगोरिया के रुप में हुई। घायल मदनलाल उसका परिचित है। जिसका उपचार चल रहा है। सोमवार सुबह मृतक का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि राधेश्याम रिश्तेदार के यहां आयोजित मान के कार्यक्रम में बडावदा गया था। जहां से वापस परिचित के साथ लौट रहा था।