April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र औगाडौगू

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के बोउकल डु मौहौन क्षेत्र में किसानों पर कुछ हमलावरों ने हमला किया। इसमें करीब 41 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। इस बात की जानकारी बोउकल डु मौहौन क्षेत्र के गवर्नर ने दी है।
गवर्नर बाबो पियरे बासिंगा ने हमले को कायरतापूर्ण और बर्बर बताया है। उन्होंने बयान में कहा कि हमला शाम करीब पांच बजे उस समय हुआ जब किसान मोहौन नदी के किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चरमपंथियों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ये हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उनके पास खतरनाक हथियार भी थे। हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। बुर्किना फासो में इससे पहले 28 अप्रैल को भी एक सैन्य टुकड़ी पर हमला हुआ था। इसमें 33 सैनिकों ने जान गवां दी थी जबकि, 12 घायल हो गए थे।