April 23, 2024

तराना। शनिवार बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत ग्रामीण मंडल तराना के इटावा क्लस्टर का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर इटावा मे संपन्न हुवा। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री के पी झाला ने कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नाहर सिह पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वासुदेव पांडे,भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पाटीदार,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामसिंह बड़ाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पोरवाल,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामबाबू पाटीदार दोनों शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी एवं बूथ कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री सत्यनारायण मालोत्रा ने किया।आभार छडावद शक्ति केंद्र संयोजक रामस्वरूप खरोलीया ने माना। यह जानकारी भाजपा पिछड़ा मोर्चा तराना ग्रामीण मंडल मीडिया प्रभारी बहादुर सिंह आंजना ने दी।