April 25, 2024

उज्जैन। शराब के नशे में प्लास्टिक की रस्सी को 10 बार घड़ी किया और फंदा बनाने के बाद छत की पाट से ग्रामीण ने फांसी लगा ली। परिजनों ने देर रात उसका शव लटका देखा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
ग्राम चंदवासला निवासी जितेन्द्र पिता कालूसिंह राजपूत 40 वर्ष खेती किसानी करता था और शराब पीने का आदी था। उसे टीबी की बीमारी हो चुकी थी। शुक्रवार रात उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से छत की पाट पर लटका हुआ परिजनों ने देखा। सूचना मिलते ही भाटपचलाना थाने से सय्यैद सलामत अली मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक ने प्लास्टिक की रस्सी (डिस्को) को 10 बार घडी करने के बाद फंदा बनाया है। उसे रस्सी काटकर नीचे उतारा गया और अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि जितेन्द्र को टीबी की बीमारी थी। उपचार भी चल रहा था, वह शराब अधिक मात्रा में पीने लगा था। रात में भी नशाकर घर लौटा था। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी।