April 18, 2024

उज्जैन। अप्रैल माह मे सामान्य से कम रहा दिन का तापमान अब बढ़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात के तापमान में 2 डिग्री की कमी आई थी।
जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि अब आसमान में छाए बादल कम हो रहे है। जिसके चलते दिन के तापमान में तेजी आने लगी है। मई माह के प्रथम सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई थी। जिसके चलते तापमान 35 डिग्री से नीचे बना हुआ था। रविवार से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। 15 मई तक भीषण गर्मी पड़ने लगेगी। वहीं 22 मई से नौतपा की शुरूआत भी हो जाएगी। इस बीच गर्म हवा के साथ लू चलने का खतरा भी बढ़ेगा। मंगलवार को हवा 8 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी। दिन के तापमान में तेजी आने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। दोपहर में सड़को पर सन्नाटा दिखाई देने लगा है। पॉश कालोनियां सूनी दिखाई दे रही है। दिनभर की तपन के बाद देर शाम तक गर्माहट महसूस होने लगी है।