March 29, 2024

उज्जैन। 2 दिनों से थमी बारिश और आसमान में छाए बदलों के बीच न्यूनतम तापमान में तेजी आने का क्रम शुरू हो गया है। गुरुवार-शुक्रवार रात तापमान 23 डिग्री के करीब आ गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम बना हुआ है। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। 2 दिन पहले नया सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिसका असर रविवार तक हो सकता है। एक बार फिर बारिश-आंधी आ सकती है। मई के प्रथम सप्ताह के बाद दूसरे सप्ताह भी में तापमान उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आसमान में बादल होने पर रात का तापमान बढ़ेगा। ऐसा 40 सालों में पहली बार होता दिखाई दे रहा है। जब अप्रैल-मई माह में बारिश हो रही है।