April 25, 2024

उज्जैन। फ्रीगंज क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हुए गोलीकांड में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। गोली कांड के बाद घायल को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

घासमंडी चौराहा पर रहने वाले राजू पिता शंकर द्रोणावत को दोपहर 1 बजे के लगभग फ्रीगंज स्थित मुंगी तिराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। गंभीर घायल राजू को उसके साथी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डेढ़ घंटे चले उपचार के बाद राजू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे 2 गोली लगी थी। गोली चलाने वाले का नाम बाबू होना सामने आया है जो मृतक का अपहरण में केस पार्टनर रह चुका है। बाबू को सजा हो चुकी थी और वह पैरोल पर बाहर आना बताया जा रहा है। माधवनगर थाना पुलिस गोली चलाने वाले दोनों बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।