April 19, 2024

इंदौर।   मध्यप्रदेश में एक बार फिर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के 15000 से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर है। जिसका असर शासकीय अस्पतालों पर दिखने लग गया है डॉक्टरों ने इसके पूर्व 1 मई को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था साथ ही मंगलवार रात को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के साथ चिकित्सा संगठनों की बैठक चलती रही लेकिन यह बैठक बेनतीजा निकली इसके बाद आज से डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं प्रशासन का मानना है कि हड़ताल के चलते निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है और हड़ताली डॉक्टरों को समझाने की कोशिश भी की जा रही है।