April 20, 2024

खाचरोद। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शाखा के सौजन्य से नगर में विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ देव पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ प्रथम दिन 108 जोड़ें द्वारा यज्ञ शाला में देव शक्तियों के आव्हान के साथ शुरू हुआ सर्वप्रथम हरिद्वार से पधारी टोली का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा एवं दयाराम धाकड़ द्वारा किया गया शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि टोली नायक श्री नमो नारायण जी पांडे भाईसाहब द्वारा यज्ञ की महिमा का प्रतिपादन किया गया साथ ही यज्ञ की महिमा को विस्तार से बताया गया यज्ञ के लाभ के साथ ही महायज्ञ में देव शक्तियों को बल मिलता है और यज्ञ से ही वर्षा होती है यज्ञ से ही समूचे जगत का कल्याण होता है और यज्ञ में सैकड़ों की संख्या में याजक भागीदारी कर रहे हैं यज्ञ के द्वारा कर्म और संस्कार के संभंध मै व्याख्या कर सभी यजमानो को बताया गया की यज्ञ के माध्यम से देवताओ को कैसे प्रसंन किया जाता है वही गायत्री परिवार की शाखा द्वारा अध्यक्ष भरावा का स्वागत पुष्माला से कर अतिथि स्वरुप ग्रन्थ भेट किया
इस अवसर पर नरसिह शर्मा, राजेश सोलकी, दयाराम धाकड़ सुधीर जायसवाल डॉ मिश्रा मनीष गुप्ता नमित वनवट दिनेश पांचाल अमरीश नवाल आदि उपस्थित थे।