April 25, 2024

उज्जैन। में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर्स ने काम बंद कर विरोध जताया। डॉक्टर शासकीय अस्पताल से बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों की आज बहुत फजीहत हुई। उन्हें देखने वाला कोई नहीं था। प्रदेश के कई अस्पतालों में लंबी लाइन लग गई। सभी जिलों में मप्र राज्य शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के द्वारा आंदोलन शुरू किया है।

बाहर डॉक्टरों की नारेबाजी, अंदर मरीजों की फजीहत…..

सरकार के 17 फरवरी को किए गए वादे के अनुसार डीएसीपी, वेतन विसंगति और प्रशासकीय अधिकारियों की दखलंदाजी नहीं होने आदि विषय में लिए गए निर्णयों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को दो घंटे के लिए रुटीन सेवाएं बंद रखने के बाद 3 मई से काम पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी गई है।