April 20, 2024

नई दिल्ली। महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वे 89 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। वे लेखक होने के साथ सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता भी थे। उनके बेटे तुषार गांधी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। अरुण मणिलाल गांधी का महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के बेटे हैं।