April 20, 2024

बदनावर। नगर के सामाजिक व धार्मिक संगठन बालाजी ग्रुप द्वारा यहां चंद्रलीला पैलेस में ग्रुप के सदस्य मनोज सोमानी के भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
आयोजित कार्यक्रम में सोमानी के अलावा उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल व नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा भी मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम बालाजी महाराज की पूजा के साथ हुई। ग्रुप के सदस्य प्रजेंद्र भट्ट ,राजेंद्रसिंह पवार फुंदा बापू, सुरेश पटेल, पंकज ठाकुर, मनीष गुर्जर, संतोष राव, पवन चावला, हरीश कराडा, दिनेश हारोड़ ने अतिथियो का स्वागत किया।
ग्रुप के सदस्य सुरेश पटेल ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि हमे गर्व है की हमारे ग्रुप के सदस्य मनोज सोमानी आज पूरे जिले में भाजपा का नेतृत्व कर रहे है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि बालाजी ग्रुप हमेशा चर्चा में रहता है। धार्मिक हो या सामाजिक सभी कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्य बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है। अब सोमानी भाजपा के जिलाध्यक्ष बनकर ग्रुप का ओर पूरे जिले में सम्मान बढ़ा रहे है। अग्रवाल ने कहा कि सोमानी के कुशल नेतृत्व में हम पूरे जिले की सातों विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव में जीत का परचम लहराएंगे। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट व धर्मेंद्र शर्मा, नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि राजेद्र सराफ, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दिनेश गिरवाल व नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
अंत मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज सोमानीं ने अपने सम्मान के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम पर बालाजी ग्रुप के सदस्यों का आभार माना। उन्होंने कहा कि ग्रुप में मेरे समेत मात्र 11 सदस्य शामिल है। सभी सदस्य सकारात्मक भाव से काम करते है। उन्होंने कहा कि काम करते जाओ फल अपने आप मिलता रहेगा। मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्य दिया यह मेरे लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जितनी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है उतनी ही हमारी जवाबदारी भी बढ़ जाती है। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सातो सीटो को जितना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आंदोलन में हम कारसेवक के रूप में शामिल हुए थे। उस समय मेरी शादी के मात्र 15 दिन ही हुए थे। मन मे संकोच था कि घरवाले हमे अयोध्या नही जाने देंगे। इसलिए मैंने व हमारे साथ राजेद्र सराफ ने एक दिन पहले ही हमारे कपडो का झोला मुलथान भेज दिया था ओर उसके अगले दिन हम अयोध्या के लिए रवाना हो गए। अंत मे ग्रुप के सदस्यों द्वारा सोमानी का तलवार एवं तिरुपति बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया।
इस मौके पर उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनने पर श्याम बंसल का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के मनोज सोलंकी ने किया व आभार ग्रुप के वरिष्ठ प्रजेंद्र भट्ट ने माना। आयोजन में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य व गणमान्यजन उपस्थित थे।
गिरवाल व वर्मा को दत्तीगांव ने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया
बदनावर। मध्यप्रदेश सरकार के ओद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने जिला पंचायत धार व जनपद पंचायत धार के लिए अपने विधायक प्रतिनिधियो की घोषणा कर दी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता दिनेश गिरवाल को जिला पंचायत धार के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। गिरवाल लगातार 2 बार जिला पंचायत सदस्य व प्रतिनिधि रह चुके है। वही क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता माने जाते है।
वही किसान मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष व सादलपुर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा को धार जनपद पंचायत के लिए दत्तीगांव ने अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। गिरवाल व वर्मा के विधायक प्रतिनिधि बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जितेंद्र जाट, धर्मेंद्र शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल व कुलदीपसिंह पिपलीपाडा, भाजपा के सभी 6 मंडलों के अध्यक्षो क्रमश नारायणसिंह देवड़ा, अक्षय शर्मा, उमेश पाटीदार, पवन डोड, धर्मेंद्र राठौड़, मुन्नालाल पटेल समेत पार्टी कार्यकतार्ओं ने बधाई दी व विधायक दत्तीगांव का आभार माना।