April 17, 2024

खाचरौद। 108 कुण्डीय यज्ञ नगर की पावन धरा में प्रारंभ होने के पूर्व भव्य कलष यात्रा गायत्री परिवार के नेतृत्व में धूमधाम से निकाली गई। कलष यात्रा में हरिद्वार से पावन कलष को रथ पर विराजीत किया गया। यात्रा में महिलाओ ने कलषधारण कर नगर भ्रमण किया गया। प्रात: 9 बजे सुनहरीया बाग मंदिर से भव्य कलष यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली। सामाजिक संस्थाओ द्वारा भव्य यात्रा का आत्मीय व पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। नगर के प्रमुख मार्ग पुष्पो से पट गये। यात्रा में ध्वजधारण धुड़सवार, बेण्ड अधिक संख्या में महिलाएॅ व मॉ गायत्री, सरस्वती, अनेका आकर्षक झांकियॉ बनाई गई जिसको नगरवासी निहारते रहे। कलष यात्रा नगर भ्रमण कर सरस्वती षिषु मंदिर पर समापन हुआ। जहॉ भव्य यज्ञषाला गायत्री परिवार द्वारा मनाई गई। हरिद्वार से आये गायत्री परिवार के सदस्यो द्वारा यज्ञ की भव्य तैयारयॉ की गईं। कलष को यज्ञषाला में स्थापित कर पुजन किया गया। 1 मई से 4 मई तक 108 कुण्डीय यज्ञ आयोजित होगा।