April 19, 2024

बड़नगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई बड़नगर द्वारा महाविद्यालय में जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल गोखरू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.लक्ष्मण चेलानी ने की। सभी अतिथियों ने छात्रों को संबोधित किया एवं ऐसे सराहनीय कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष अखिलेश पाठक, नगर मंत्री दर्शन सिंह जादव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक तिवारी, राज पंड्या उपाध्यक्ष गौतम कटारिया, सागर कुमावत , सहमंत्री अमन कुशवाह ,मंत्री राहुल सोलंकी महाविद्यालय प्रमुख यश उपाध्याय, सह प्रमुख आदित्य पाटीदार, प्रियांशु छाजेड़, कुश जैन, राज शुक्ला ,अक्षत वेद अभिषेक खत्री, आशा सिसोदिया, खुशबु राठोड़, रोनक पल्लीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार महाविद्यालय अध्यक्ष अरुण पटेल ने माना।