April 20, 2024

उज्जैन। बीती रात काम पूरा करने के बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो पति रस्सी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि रात 11 बजे ग्राम पिपलिया हामा में रहने वाले गजराज पिता नारायण सिंह 30 वर्ष का शव फांसी के फंदे पर लटका होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि गजराज ड्राइवरी करता था और 3 बच्चों का पिता था। पत्नी घर का कामकाज पूरा करने के बाद कमरे में पहुंची तो उसने पति को फंदे पर लटका देखा। पुलिस के अनुसार गजराज के फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आ पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। जांच और बयान के बाद कारण सामने आ पाएगा।