April 18, 2024

उज्जैन।  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के कार्यकाल के समय माता सीता की खोज में भारत से श्रीलंका को जोड़ने के लिए भगवान राम के मार्गदर्शन में पवन पुत्र हनुमान द्वारा राम सेतु का निर्माण किया गया था। यह रामसेतु हिंदू की आस्था का केंद्र है जो वर्तमान समय में समुद्र के नीचे विलुप्त हो चुका है। इस रामसेतु के पुनः निर्माण को लेकर कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। वही इस रामसेतु के पुनः निर्माण को लेकर गुजरात के युवक ने जनक सिंह चौहान विगत 26 मार्च से गुजरात से सायकल पर चार धाम सहित 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा प्रारंभ कि है। विगत 26 मार्च से  चौहान द्वारा गुजरात से यात्रा प्रारंभ की जो द्वारका नागेस्वर सोमनाथ सूरत ओमकारेश्वर होते हुए आज  यहां उज्जैन पहुंचे हैं। जहा उज्जैन पहुंचने पर धार्मिक नगरी के धर्म प्रेमी जनता द्वारा उज्जैन आगमन पर  जनक सिंह चौहान  का भव्य स्वागत कर अभिनन्दन किया।  आज यहाँ जनक सिंह चौहान बाबा महाकाल के दर्शन कर बाबा का आशिर्वाद लेकर पुन: आगे की यात्रा की और रवाना होंगे ।