March 29, 2024

महिदपुर। विगत दिवस श्री बालाजी गार्डन तराना में आयोजित पेंशनर सम्मान समारोह में भारत निर्वाचन आयोग के पत्र क्र. 56/217/2022/पी.पी.एस-1 द्वारा रजिस्टर्ड राष्ट्रीय नव जागरण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. दुबे (मोबा. 9340783789) के पत्र क्र. 111/आर एन पी/अ/23 दि. 22/04/23 द्वारा आर.सी. मिश्रा (पूर्व प्राचार्य एवं सहा.संचा. शिक्षा) 85, जवाहर मार्ग महिदपुर को राष्ट्रीय नव जागरण पार्टी का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसकी प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन अधि. म.प्र./राजस्थान, आयुक्त राजस्व उज्जैन/इन्दौर संभाग, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर/ रतलाम/ नीमच/ आगरमालवा/ उज्जैन आदि को प्रेषित की गई है। आर.सी.मिश्रा को इन्दौर एवं उज्जैन संभाग के पार्टी का प्रभार के साथ राजस्थान में पार्टी के विस्तार का दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर उपस्थित सुरेन्द्र स्थापक प्रांताध्यक्ष, के.एल.बैरागी जिलाध्यक्ष सीहौर, श्यामसुन्दर भुतड़ा संभागाध्यक्ष उज्जैन, ए.के.नीमा जिलाध्यक्ष उज्जैन, राधेश्याम टेलर प्रांतीय सचिव, मदनलाल पाटीदार अध्यक्ष तराना, भरतलाल शर्मा अध्यक्ष बड़नगर, मोहनलाल लोहार अध्यक्ष खाचरौद, एस.एस. सिसौदिया अध्यक्ष घट्टिया, पेंशनर समाज, विनोद मकवाना बड़नगर प्रदेश उपाध्यक्ष महात्माफूले संघर्ष मोर्चा आदि उपस्थितजनों ने बधाई देते हुए पार्टी को सहयोग करने का संकल्प लिया। यह जानकारी सुधाकर गोडबोले, व्हाय.एस. चौहान सचिव, मदनलाल परमार ने दी।