April 24, 2024

इंगोरिया। शेमारू टीवी चैनल की टीम के सदस्य मुंबई से आकर मंगलवार को इंगोरिया क्षेत्र में दर्शकों से रूबरू हुए ।चैनल हेड सुभाष सोमानी, रिसर्च हेड सागर होसमानी एवं डिस्ट्रीब्यूशन के प्रभु राज ने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। सर्वे के दौरान शेमारू टीवी के चैनल हेड सुभाष सोमानी सहित सदस्यों ने इंगोरिया सरपंच वर्षा कुंवर, सरपंच प्रतिनिधी नरेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच गणपत सिंह, बलेड़ी जन शिक्षक बंशी सोनी, दंगवाडा के पूर्व सरपंच नागेश्वर मारू एवं शुभम सेन से मिलकर चैनल की लोकप्रियता पर चर्चा की। अधिकतर दर्शकों ने शेमारू टीवी के लोकप्रिय सीरियल श्री कृष्ण, रामायण धारावाहिक एवं भक्ति से सरोबार धार्मिक कार्य कर्मो की सराहना की। सर्वे में ग्रामीण क्षेत्र के 40 प्रतिशत दर्शक सुबह एवं शाम को शेमारू टीवी व शेमारू उमंग देखना पसंद करते हैं। चित्र। शेमारू टीवी चैनल की टीम ने पारिवारिक दर्शकों से रूबरू चर्चा की।