March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र चंडीगढ़

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। उन्हें तबियत खराब होने के चलते मोहाली के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया था। श्री बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वे 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।
बताया जाता है कि प्रकाश सिंह बादल वर्ष 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हार गए थे, यह उनके राजनैतिक जीवन की पहली हार थी, वे अधिक उम्र होने के कारण चुनाव नहीं लड़ा चाहते थे लेकिन बेटे सुखबीर ने कहने व पंजाब में अकाली दल की स्थिति को देखते हुए चुनाव मैदान में उतरे थे। गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल ने वर्ष 1947 में राजनीति जीवन की थी।
उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब वे सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे। 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वे पंचायत राज, पशु पालन डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।
इसके अलावा वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। वे 1972, 1980 व 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वे सांसद भी चुने गए। 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड?े के बाद वे सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने।