April 20, 2024

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। विवाद दो महिलाओं के घर आने-जाने की बात हुआ था। कुछ लोगों का आरोप है कि यहां अवैध गतिविधियां संचालित होती है। पुलिस रात से ही आरोपितों की तलाश में जुटी है। घायलों का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है। टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक रात करीब ढाई बजे बापू गांधी नगर की है। इस कालोनी में दीपा बाई और काली बाई नामक महिलाएं रहती है। काली बाई दीपा की मां है। दीपा का पति रोहित चौहान मेघदूत नगर में रहता है और कभी-कभी ही आता है। इनके घर पर वेलोसिटी टाकिज के पीछे रहने वाला राजन तिवारी और हरीश चौधरी का आना जाना लगा रहता है। कालोनी में रहने वाले मदन बंजारा और भजन बंजारा को इस बात पर आपत्ती थी। उनका आरोप था कि महिलाएं बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पिलाती है। यहां अवैध गतिविधियां भी चलती है। इसी बात पर सोमवार शाम मगन बंजारा ने दीपा और उसके भाई से विवाद किया था। उन्हें अपशब्द भी कह दिए थे। रात को दीपा ने पति रोहित को बुला लिया। रोहित के साथ राजन तिवारी, हरीश चौधरी भी आ गए। दोनों पक्षों में खूब विवाद हुआ जिसमें एक तरफ से मगन बंजारा चाकू लगने से घायल हुआ, वहां राजन तिवारी और हरीश भी गंभीर घायल हो गए। रात करीब तीन बजे रातन की एमवाय अस्पताल में मौत हो गई।

दो बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूटे
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से 70 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना मदीना नगर की है। फरियादी गयासुद्दीन पुत्र बदरुद्दीन ने आरोपित अज्जू उर्फ असगर निवासी मदीना नगर और फिरोज उर्फ कल्लू पुत्र अब्दुल शकुर पर आरोप लगाया है।