March 28, 2024

उज्जैन। देर शाम बाइक टकराने की बात पर चार बदमाशों ने युवक को चाकू मार दिये। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर किया गया है।
तिलकेश्वर कालोनी में रहने वाला नितिन पिता गुरुबक्श परमार 26 वर्ष बाइक से केडी गेट होता हुआ जा रहा था। रास्ते में बाइक टकराने पर उसका विवाद 2 बाइक पर सवार चार युवकों से हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक युवक ने नितिन की जांघ पर चाकू मार दिया। लहूलुहान हालत में कुछ लोगों द्वारा नितिन को जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे और निजी अस्पताल लाया गया। जहां से इंदौर रैफर कर दिया। घटना की जानकारी लगने पर जीवाजीगंज टीआई गगन बादल निजी अस्पताल पहुंचे थे। जहां सामने आया कि चाकू मारने वालों में एक शहनवाज शामिल है। तीन को घायल नहीं पहचानता है। चाकूबाजी होने पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गये थे। नितिन नगर निगम में डेलीवेज पर कम्प्यूटर आॅपरेटर का काम करता है। पुलिस के अनुसार मामले में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। चाकू मारने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।