April 26, 2024

इंदौर। अप्रैल में गर्मी के तेवर देखते हुए जिला प्रशासन ने इंदौर के स्कूलों का समय बदल दिया है। रविवार को कलेक्टर इलैया राजा टी ने आदेश जारी कर दिया है। सोमवार से नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक लगना तय किया गया। आदेश सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई सहित सारे स्कूलों पर लागू होगा। अधिकारियों के मुताबिक, गर्मी बढ़ने की वजह से छात्र-छात्राओं की सेहत पर बुरा असर न पड़े, इसके लिए यह निर्णय लिया है।
बढ़ती गर्मी के बीच निजी स्कूल जहां दो शिफ्ट में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगा रहे थे, वहीं सरकारी स्कूलों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है।
कलेक्टर इलैया राजा टी ने छात्रहित के लिए स्कूलों का समय बदल दिया। नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच लगेंगी। 24 से 29 अप्रैल तक कक्षाएं नए समय पर स्कूलों को लगाना होंगी।