April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र चंडीगढ़

लंबे समय से फरार चल रहा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आज मोगा जिले में गिरफ्तार कर लिया गया। अमृतपाल पर एनएसए लगाते हुए उसे असम के डिब्रूगढ़ की जेल में भेजे जाने की तैयारी शुरू हो गई है। पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में अमृतपाल गिरफ्तार हुआ है। अमृतपाल बीते कई दिनों से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी खोज में जुटी हुई थीं। अमृतपाल को पकड़ने के लिए देशभर में नेपाल बॉर्डर तक आॅपरेशन चलाए गए थे। वहीं पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, ह्यअमृतपाल सिंह को आज मोगा जिले से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया है और कोई भी फर्जी खबर शेयर ना करने का निर्देश दिया है।