April 25, 2024

राजगढ़। जिले की ब्यावरा शहर में आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान विष्णु के अवतार अखंड भारत के महानायक आराध्य देव भगवान परशुराम महाराज का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय परशुराम सेना एवं महिला मंडल द्वारा मां मंशापूर्ण वैष्णो देवी मंदिर परिसर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो पुराना बस स्टैंड, पीपल चौराहा, मेन बाजार, सुभाष चौक, अहिंसा द्वार, इंदौर नाका होते हुए अंजनीलाल मंदिर स्थित परशुराम धाम परिसर में पहुंची। जहा विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में विधि विधान के साथ आराध्य देव भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व अनुष्ठान किया गया।

रिपोर्ट मुकेश सक्सेना