April 25, 2024

बड़नगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही युवा हितैशी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने का कार्य “युवा चौपाल” के माध्यम से किया जा रहा है साथ ही युवा नवमतदाताओ का सम्मान भी किया जा रहा है। इसी क्रम में चंद्रशेखर आजाद स्मारक, आजाद चौक पर वार्ड 8 व 9 की सामुहिक युवा चौपाल का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से न.पा. अध्यक्ष अभय टोंग्या, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम शर्मा, सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल गोखरू, पार्षद नेहा गोखरू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा सोनी, कार्यसमिति सदस्य दिलीप जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनायक कोठारी, जिला उपाध्यक्ष आनंद अनावडिया, अर्चित गोखरू, जिला सहमीडिया प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, जिला सहकोषाध्यक्ष आदित्य सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अंकित पाटोदी, महामंत्रीद्वय गुलशन खटोड़, रोहित चौहान, बुलबुल झांझरी, कार्तिक विजयवर्गीय, अमर खुटवाल, दीपक भाटी, विक्की चौहान सहित पदाधिकारी व नवमतदाता साथी उपस्थित थे। संचालन नगर मंत्री मोहित शर्मा द्वारा व आभार नगर कोषाध्यक्ष नमन छाजेड़ ने माना गया।