April 26, 2024

उज्जैन।  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को सुबह हुई बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंदिर पहुंचे थे।

कतार में लगे दिग्गी र्भगृह में जाकर सपत्नीक पंचामृत पूजन किया….

नंदी जी का पूजन कर अपनी मनोकामना भी कही………

भस्म आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर सपत्नीक पंचामृत पूजन किया। उनके साथ विधायक रामलाल मालवीय भी थे। पूजन कार्य संजय पुजारी ने कराया। गर्भगृह में पूजन करने के बाद दिग्विजय सिंह ने नंदीहाल में भगवान नंदी जी का पूजन कर अपनी मनोकामना भी कही।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल गुरुवार रात में उज्जैन पहुंचे थे। अगले दिन शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उज्जैन उत्तर और दक्षिण के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। वहीं शनिवार को अल सुबह वे बाबा महाकाल के दरबार दर्शन पूजन को पहुंचे थे। महाकाल दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज जनों को ईद पर्व की मुबारकबाद दी। इसके बाद भगवान परशुराम के जन्म दिवस पर ब्राह्मण समाज के जुलूस का स्वागत कर समाज जनों को शुभकामनाएं दी।