April 23, 2024

ब्रह्मास्त्र लंदन

यूके में रहने वाली भारतीय मूल की एक उड़िया महिला ने संबलपुरी साड़ी पहनकर एक मैराथन में दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। मैनचेस्टर में रविवार को 42.5 किमी की मैराथन को महिला ने 4 घंटे 50 मिनट में पूरा किया। यह यूके की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन है। महिला की साड़ी पहनकर दौड़ लगाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला का नाम मधुस्मिता जेना दास है। इनकी उम्र 41 साल है। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने मधुस्मिता को साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ लगाते हुए देखा। उसने इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा, यूके के मैनचेस्टर में रहने वाली एक उड़िया ने संबलपुरी साड़ी पहनकर वङ के दूसरे सबसे बड़े मैराथन मैनचेस्टर मैराथन 2023 में दौड़ लगाई! ये बहुत ही अच्छा पल है। पूरे समाज के लिए यह गर्व की बात है।